पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घेराबाजी भजन प्रतियोगिता में 25 मंडलों ने दी प्रस्तुति

घेराबाजी भजन प्रतियोगिता में 25 मंडलों ने दी प्रस्तुति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगरूलमें युवाओं ने घेराबाजी भजन प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए करीब 25 मंडलों ने प्रस्तुति दी। गांव में इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार रखा गया। इस वजह से कार्यक्रम स्थल स्कूल ग्राउंड श्रोताओं से खचाखच भरा था। महिला, बुजुर्ग बच्चे तक कार्यक्रम देखने उमड़े थे। घेराबाजी कार्यक्रम शनिवार शाम शुरू होकर रविवार को भी जारी रहा। मंडलों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन सुनने के लिए ग्रामीण पूरी रात बैठे रहे। कार्यक्रम में कुल 34 हजार रुपए के पुरस्कार बांटे गए। पहला ईनाम बजरंग भक्त मंडल ग्राम मठयागांव जिला सिहोर को 11 हजार रुपए का दिया गया। दूसरा ईनाम 7 हजार रुपए हरसूद मंडल, तीसरा ईनाम बाल्यापुरा 5 हजार रुपए, चौथा ईनाम बिल्लौद मंडल को 3 हजार रुपए, पांचवां ईनाम हरदा मंडल को 2 हजार रुपए का दिया गया। इसके अलावा अन्य मंडलों को एक-एक हजार रुपए के विशेष पुरस्कार भी दिए गए।

हंडिया। मांगरूल में घेराबाजी प्रतियोगिता में प्रस्तुति देता एक मंडल। वहीं घेराबाजी कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।