पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव रुद्र यज्ञ में दे रहे आहुतियां, लगा रहे परिक्रमा

शिव रुद्र यज्ञ में दे रहे आहुतियां, लगा रहे परिक्रमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंडिया| वाटरसप्लायर्स पानी की टंकी के पास पांगल्या बाबा के स्थान के पास नव निर्मित शव करुणा धाम मंदिर पर शिव रुद्र महायज्ञ जारी है। महायज्ञ के दौरान सुबह 8 से 12 बजे तक पूजन, दोपहर 3 बजे हवन ग्यारी और शाम 6 बजे आरती की जा रही है। शाम साढ़े सात बजे से गुरुमहाराज प्रवचन सुना रहे हैं। यज्ञ में आहुतियां देने और परिक्रमा के लिए हरदा और आसपास के गांवों के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम समिति की ओर से बताया गया कि माहयज्ञ की पूर्णाहुति 16 फरवरी को होगी। यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने बाहर के कई संत भी पहुंचे हैं। कार्यक्रम समिति ने हरदा जिला की धर्मप्रेमी जनता से पुण्य लाभ लेने की बात कही है।