पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में नहीं है मैदान, हरदा जाकर करना पड़ रही खेल की प्रैक्टिस

नगर में नहीं है मैदान, हरदा जाकर करना पड़ रही खेल की प्रैक्टिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{खराब खेल मैदान में खेलने से होती है परेशानी



{प्रतिभा नहीं निखार पा रहे हैं अधिकांश खिलाड़ी

नगरसंवाददाता|खिरकिया

नगरमें खस्ताहाल खेल मैदान के कारण खिलाड़ियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वे यहां ठीक से प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे। इससे सबसे ज्यादा समस्या छात्रा खिलाड़ियों को हो रही है। नगर के करीब एक दर्जन छात्र तो रोजाना हरदा जाकर खो-खो, कबड्डी एथलेटिक्स की प्रैक्टिस कर लेते हैं। खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने बताया कि युनिवर्सिटी के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं। प्रैक्टिस के लिए हरदा जाना पड़ता है। ऐसे में पढ़ाई का नुकसान होता है। नगर में कई प्रतिभाएं हैं जो नेशनल तक जा चुकी हैं। केवल डेली प्रैक्टिस के अभाव में उनका खेल में भविष्य नहीं उभर पा रहा है।

नगर में उत्कृष्ट स्कूल और गर्ल्स स्कूल के मैदानों पर अभी खिलाड़ी क्रिकेट, खो-खो और कबड्डी दौड़ की प्रैक्टिस करते हैं। हाल ही में यहां ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं भी हुई हैं, लेकिन ग्राउंड में मुरम के कारण खिलाड़ी चोटग्रस्त हो जाते हैं, जिससे प्रैक्टिस प्रतियोगिता दोनों प्रभावित होती हैं।

दशहरा बाद कराएंगे खेल मैदान का निर्माण

^ग्राउंडका निर्माण मिट्टी डालकर करना है। बारिश का दौर जारी है। दशहरा बाद ग्राउंड का निर्माण कराएंगे। -सिमरनसचदेवा, ठेकेदार

काम शुरू कराएंगे

^ठेकेदारसे बोलकर शीघ्र ही काम चालू करवाया जाएगा। ठेकेदार ने बारिश बाद निर्माण की बात कही है। -प्रदीप अग्रवाल, सबइंजीनियर, आरईएस

सुविधाएं मिलना चािहए

^खिरकियाके खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना हरदा आते हैं। अच्छे और मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्हें जल्द ही स्थानीय स्तर पर ग्राउंड की सुविधा मिला चाहिए। -राजेश त्रिपाठी, पीटीआई,हरदा

प्रैक्टिस करने रोजाना हरदा जाते हैं

^ग्राउंडके अभाव में करीब 6 से 7 खिलाड़ी रोज हरदा जाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। यदि खिरकिया में ग्राउंड सही हाेगा तो यहीं पर पूरी टीम प्रैक्टिस कर सकेगी। हाल ही में टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता रही है। सुविधा मिले तो टीम निश्चित ही विजेता बनेगी। -रामनिवास जाट, व्यायामशिक्षक

ये शिकायतें हैं

समस्या|खिलािड़यों की रोजाना खेलने की प्रैक्टिस नहीं होने से भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने में संशय