यूरिया लेने लाइन में लगे रहे
किसान खेत मजदूर कांग्रेस ने दी नगर बंद की चेतावनी
यूरियाकी किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। यूरिया के लिए लाइन में लगे किसानों को लाइन में ही लगकर नाश्ता और भोजन करना पड़ रहा है। यूरिया पाने के लिए किसान खासे परेशान हो रहे हैं। बुधवार को एमपी एग्रो, मार्केटिंग सोसाइटी और एक निजी दुकान से यूरिया बांटा गया।
प्रशासन का दावा है कि यूरिया की रैक लगातार मिल रही है। लेकिन किसानों तक पर्याप्त खाद नहीं पहुंच पा रही है। दिनभर परेशान होने वाले किसान शाम का बमुश्किल पांच बोरी खाद लेकर घर पहुंच रहे हैं। खाद पाने के लिए किसान यहां से वहां भटक रहे हैं लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के काउंटर पर किसानों की लाइन कम ही नहीं हो पा रही है।
वहीं सोसाइटी के कर्मचारी भी कम मात्रा में खाद मिलने से नाराज हंै। सोसाइटी कर्मचारियों ने बताया कि 20-20 टन खाद सोसाइटियों को दिया जा रहा है। ऐसे में एक ट्रक खाद बांटने में किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार पलासनेर, मसनगांव, मोहनपुर और गहाल सोसाइटी में करीब 140 टन यूरिया पहुंचाया गया है।
तहसीलदार की गाड़ी की हवा निकाली
सिराली। खाद नहीं मिलने पर नाराज महिलाओं ने तहसीलदार के वाहन की हवा निकाल दी।
सोसाइटी ने भी यूरिया बांटी है
^किसानोंको यूरिया बांटी जा रहा है। बुधवार को व्यवस्था बनाने के लिए एमपी एग्रो और मार्केटिंग सोसाइटी से भी यूरिया बांटी गई।^ एसएलसोलंकी, एसडीएम
किसानों के अच्छे दिन आए
^12महीने में किसानों को एक बार ही खाद की आवश्यकता होती है लेकिन प्रशासन से यह व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। महिलाओं को लाइन में लगना पड़ रहा है। किसानों से बोनस भी छीन लिया है। किसानों के तो अच्छे दिन ही गए।^ रामचंदपटवारे, किसान
सिर्फकिसान ही परेशान हैं
^जिलेमें यूरिया की शार्टेज नहीं है। यूरिया तो बड़ी मात्रा में है जिसकी जुगाड़ है उसे आसानी से मिल रही है। आम किसान परेशान हो रहे है। मजबूरी में किसानों को 400 से 500 रुपए में यूरिया खरीदना पड़ रही है। लूटमार मची हुई है। सिर्फ किसान परेशान है।^ कैलाशखोदरे, किसान
हरदा| बुधवारको यूरिया पाने के लिए किसान इस तरह लाइन में घंटों बैठे रहे। किसानों ने लाइन में खड़े रहकर किया भोजन।
हरदा। खाद व्यवस्था बनाने की मा