- Hindi News
- दो करोड़ की रिकवरी अटकने से घबराए बिजली अधिकारी
दो करोड़ की रिकवरी अटकने से घबराए बिजली अधिकारी
चार घंटे में हॉस्टल, 6 एटीएम और 65 घरों की बिजली काटी
टाउनएरिया में दो करोड़ रुपए की रिकवरी अटकने से घबराए बिजली कंपनी के अधिकारी के निशाने पर एक हजार से ज्यादा छोटे बकायादार गए हैं जिन पर महज दो हजार रुपए बकाया हैं। सख्त तेवर दिखाते हुए कंपनी ने आज तीन रहवासी इलाके के 65 घरों के कनेक्शन काट दिए। सरकारी हॉस्टल और आधा दर्जन एटीएम भी मुहिम के निशाने पर गए। इनके बकाया बिल पिछले पांच-छह महीने से नहीं भरे जा रहे थे। मुख्य स्थलों पर तीन बैंकों के छह एटीएम बंद होने से पैसे निकालने आए लोगों को दूसरे एटीएम तलाशने पड़े। वहीं ढाई घंटे अंधेरे में डूबे हॉस्टल भवन की बिजली हॉस्टल अधीक्षक के इस आश्वासन पर रात में जोड़ी गई कि गुरुवार को 50 हजार का बकाया बिल भर देंगे। दूसरी ओर घराें की बिजली कट होने से महिलाओं को अंधेरे में खाना पकाना पड़ा वहीं बच्चे चिमनी लेकर पढ़ाई करने बैठे।
इन सभी एटीएम पर सवा लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। एटीएम का हर महीने साढ़े चार हजार से पांच हजार रुपए तक का बिजली बिल आता है। बिजली कंपनी टीम के अनुसार, इन एटीएम के बिल करीब चार माह से नहीं भरे जा रहे थे।
यहां कटी घरो की बिजली
}बसस्टैंड क्षेत्र में बाइक शोरूम के पीछे, सुभाष वार्ड।
}इंदौर रोड एलआईजी कॉलोनी।
}अन्नापुरा रहवासी क्षेत्र।
सोमवार से 1200 घरेलू कनेक्शन कटेंगे, भले ही बकाया बिल दो हजार का हो
सोमवार को कट सकती हैै आपके घर की बिजली
बकाया
एटीएम
बैंक
एसबीआई ग्वाल नगर, कृषि मंडी, चांडक चौराहा। 80 हजार
पीएनबी तेजाजी चौक के पास 24 हजार
सेंट्रल बैंक टांक चौराहा के पास 30 हजार
यहां के एटीएम बंद हैं