पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने जिले से बाहर जा रहेे ट्रकों के कागज जांचे

पुलिस ने जिले से बाहर जा रहेे ट्रकों के कागज जांचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंडिया। जिलेमें गहराए खाद संकट के मद्देनजर खाद को जिले से बाहर जाने से रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को वाहनों की चेकिंग की। हरदा-देवास जिले की सीमा पर स्थित हंडिया के बस स्टैंड पर नायब तहसीलदार संगीता मेहतो, थाना प्रभारी माया सिंह सहित राजस्व अमला और पुलिस बल ने मालवाहक वाहनोंं की चेकिंग की। ट्रकों को रोककर उसमें रखे माल को देखा और वाहन के कागजात सहित ड्राइवरों, कंडक्टर से पूछताछ की। अमले ने दोपहर 12 से करीब 2 बजे तक जांच की। नायब तहसीलदार मेहतो ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई है। जानकारी उच्चस्तर पर पहुंचाई जाएगी।