- Hindi News
- हंडिया नेमावर का नर्मदा ब्रिज शाम 7 बजे किया बंद
हंडिया-नेमावर का नर्मदा ब्रिज शाम 7 बजे किया बंद
हंडिया-नेमावरके नर्मदा तट पर भूतड़ी अमावस्या की भीड़ बढ़ते ही मंगलवार की शाम 7 बजे से नर्मदा ब्रिज अावागमन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया। इस समय तक हंडिया तट पर 15-20 हजार लोग चुके थे। उस पार नेमावर तट पर भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। प्रशासन ने इसके दो घंटे पहले भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। यहां से केवल पैदल चलकर लोग निकल सकेंगे। यह पुल 24 सितंबर की दोपहर 2 बजे भीड़ छंटने तक वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। अमावस्या पर स्नान तर्पण श्रद्धालु बुधवार सुबह शुरू कर देंगे।
सोमवार की रात 12 बजे से पुल पर ट्रैफिक बंद करने का निर्णय नर्मदा तट पर आने वाले लोगों की भीड़ कम रहने से वापस ले लिया। यह पुल बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर हंडिया-नेमावर के बीच नर्मदा नदी पर बना है। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रात में वाहनों को पुल से गुजरने की छूट दे दी गई। आज दोपहर तक पुल खाली रहने से वाहन निकलते रहे। शाम पांच बजे से पैदल यात्रियों के जत्थे आने शुरू हो गए तब पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया। यह रास्ता बंद होने से वैकल्पिक सड़क मार्ग बुधनी, कन्नौज खंडवा के रास्ते इंदौर जाने वाले वाहन निकले। नर्मदा ब्रिज बंद हो जाने से यात्री बसों को घूमकर निकलना पड़ा। ब्रिज के हंडिया-नेमावर छोर पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। रात में भरपूर रोशनी कर दी गई। हरदा जिले के एडीएम, एएसपी, एसडीओपी एसएएफ,होमगार्ड, फाॅरेस्ट पुलिस थानों की फोर्स के साथ डेरा डाले हुए थे।
भूतड़ी अमावस्या के मौके पर स्नान के लिए हजारों लोग नर्मदा तट पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के सत्कार के लिए जगह-जगह लोगों ने व्यवस्था की है। हरदा से हंडिया तक कई स्थानों पर चाय, नाश्ता रखा गया है। मंगलवार को पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए लोग नर्मदा तट पहुंचे।
अमावस्या पर श्रद्धालुओं का कर रहे सत्कार
हरदा. भूतड़ी अमावस्या के तर्पण के लिए हाईवे पर पैदल चलकर आते लोग।
हरदा. चेकिंग नाके पर मंगलवार शाम पांच बजे से वाहनों का प्रवेश रोका गया।
हरदा. मंगलवार को सूर्यास्त से नेमावर तट पर श्रद्धालु जुटने लगे थे।
भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा तट पर स्नान के लिए भारी भीड़ रहती है। इनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तट पर मोटरबोट, तैराक भी तैनात किए गए है। तािक लोग गहरे पानी में जा सके।
तट पर मोटरबोट, तैराक तैनात किए