- Hindi News
- हरदा. समूहों को लेबर बजट बनाने दे रहे ट्रेनिंग।
हरदा. समूहों को लेबर बजट बनाने दे रहे ट्रेनिंग।
हरदा. समूहों को लेबर बजट बनाने दे रहे ट्रेनिंग।
लेबर बजट की ट्रेनिंग
हरदा| गांव-गांवमें लेबर बजट बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसमें ट्रेनिंग प्राप्त युवा गांवों में पहुंचकर बजट बनाएंगे। हरदा जिले में ग्राम पंचायतों के 21 समूहों में लेबर बजट बनाने के लिए ग्रामीण सरकारी विभागीय मैदानी टीम को ट्रेनिंग दी जा रही है। तीन दिवसीय ट्रेनिंग में केवल कक्षाओं में बल्कि ग्रामीणों के सहयोग से फील्ड में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ षणमुख प्रिया मिश्रा ने बताया कि इन प्रशिक्षकों में सभी विभागों के मैदानी कर्मियों को मनरेगा के मद्देनजर शामिल किया गया है। इस आधार पर अगले वित्तीय वर्ष का रोड मैप तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में हो रहा है। प्रशिक्षणार्थी बाद में गांव-गांव जाकर लेबर बजट तैयार करेंगे।