कॉलोनियों में जमा पानी, बीमारी की आशंका
कॉलोनियोंमें जमा पानी और बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लेकिन नगरपालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बारिश के मौसम में संक्रमित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शकूर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां अभी तक नालियां नहीं बन पाई है। इससे घरों से निकलने वाला पानी खाली जगह पर जमा हो जाता है। हैंडपंप के आसपास भी गंदगी पड़ी रहती है। इससे बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। वार्ड 28 के पार्षद नर्मदाप्रसाद चौरसिया ने बताया कि वार्ड में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं। लेकिन साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदगी के कारण वार्ड का एक युवक डेंगू की चपेट में भी गया है। लेकिन शिकायतों के बाद भी नगरपालिका ने सफाई व्यवस्था नहीं बनाई है। वार्ड के लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका काे कई बार कहा, लेकिन आज तक सफाई नहीं करवाई गई।