पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजमा चौक पर कष्ट भंजन मंदिर में विराजेगी मां भवानी

राजमा चौक पर कष्ट भंजन मंदिर में विराजेगी मां भवानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सारंगपुर के मंदिर सा स्वरूप दे रहे हैं राजमा चौक के पंडाल को

नगरसंवाददाता|हरदा

सारंगपुरके कष्ट भंजन मंदिर के दर्शन लोगों को नवरात्रि के दौरान शहर में ही हो जाएंगे। हालांकि गुजरात के इस मंदिर में हनुमानजी विराजित है। शहरवासियों को मंदिर के इस स्वरूप में मां भवानी के साथ हनुमान जी के दर्शन भी होंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रहा मंदिर का कार्य पूर्ण हुआ है। नवरात्रि के पहले से ही यहां मंदिर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

राजमा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य दुर्गा उत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बताया कि समिति का यह 51वां वर्ष है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। देवीजी की स्थापना के लिए सारंगपुर के सुप्रसिद्ध कष्ट भंजन देव मंदिर का स्वरूप पांडाल को दिया गया है। जिसे देखने कई लोग पहुंच रहे हैं। गुजराज के इस प्राचीन मंदिर में हनुमानजी विराजमान है। जहां पहुंचकर लोग बाहरी बाधा, मानसिक रोगों से मुक्ति पाते हैं। समिति मंदिर में देवीजी के साथ हनुमानजी की प्रतिमा भी स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ खेड़ीपुरा से देवीजी की प्रतिमा को लाया जाएगा। शोभायात्रा का खास आकर्षण नरसिंहपुर का बारेलाल बैंड होगा। शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य भी किया जाएगा।

हरदा। राजमा चौक पर देवी पंडाल को सारंगपुर मंदिर का स्वरूप दिया गया है।