रेलवे फाटक बंद, वाहनों की कतार लगी
रेलवे फाटक बंद, वाहनों की कतार लगी
हरदा: रेलवेफाटक बंद होने के कारण बुधवार की शाम को नेशनल हाईवे और शहर की मुख्य सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए। डबल फाटक से रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे पर हरदौल बाबा मंदिर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक यहां से वाहनों को निकालने में खासे परेशान होते रहे। फाटक बंद होने से शहर के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।