सोसाइटी से हटाने की शिकायत
सोसाइटी से हटाने की शिकायत
हरदा: सहकारीसंस्था पीपलघटा में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे नारायण सिंह राजपूत को हटाने के लिए सेवा सहकारी संस्था पीपलघटा के अध्यक्ष सुभाषचंद्र पवार ने मुख्य शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत की है। शिकायत में सहायक प्रबंधक पर खाद्य वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की थी।