वैज्ञानिकों ने बताई सिंचाई की तकनीक
जिलापंचायत के सभागृह में मंगलवार को जल संसाधनों के प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों उप संचालक ने खेती में सिंचाई की आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अधिक उत्पादन लेने के बारे में बताया। जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में हरदा जिले के जल उपभोक्ता संथा अध्यक्षों, जागरूक किसानों तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र पवारखेड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. श्रीवास्तव, डाॅ. वर्मा तथा हरदा जिले के डाॅ. आरसी शर्मा, डाॅ. सर्वेश कुमार, मुकेश एवं उपसंचालक कृषि बीआर लोखंडे ने कृषि में सिंचाई के महत्व और तकनीक को लेकर किसानों से बात की। जल संसाधन विभाग के ईई गुप्ता एवं आरएल प्रजापति ने भी कृषि में समुचित जल प्रबंधन तथा नहरों के ओसराबंदी कार्यक्रम के बारे में बताया। प्रश्नोत्तर काल में किसानों ने फसलों में सिंचाई, रासायनिक खाद तथा कीटनाशक के उपयोग के संबंध में वैज्ञानिकों से चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का सकारात्मक समाधान प्राप्त किया। अंत में जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष तिलकराज शर्मा तथा तेजराम बैडा ने किसानों को सिंचाई एवं फसल उत्पादन के संबंध में बात रखी।
जल संसाधनों के प्रबंधन विषय पर कार्यशाला मंगलवार को हुई।