- Hindi News
- आधार कार्ड बनाने 11 दिसंबर से लगेगा कैंप
आधार कार्ड बनाने 11 दिसंबर से लगेगा कैंप
आधारकार्ड बनाने का काम फिर शुरू हो रहा है। जिन लोगों के आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाए है या फिर कार्ड में कोई संशोधन करवाना है तो नगरपालिका परिसर में 11 दिसंबर से लग रहे कैंप में सकते हैं। यह कैम्प तीन दिनों तक चलेगा। इसका समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। एसडीएम शैलेंद्र वोरा ने बताया कि जिनके आधार कार्ड नहीं बने है वे कैंप में स्वयं के फोटो आईडी एवं निवास के प्रमाणपत्र के साथ आएं। यदि किसी को अपने आधार कार्ड में कोई संशोधन करवाना है तो भी कैंपमें सकते हैं। बताया गया है कि जिन लोगों ने पूर्व में आधार कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन करवा लिया है लेकिन उन्हें यदि अभी तक आधार कार्ड नहीं मिला वे भी कैंप में आकर जानकारी ले सकते है। आधार कार्ड का नंबर शासकीय योजनाओं में, बैंक में जन-धन खाता खुलवाने, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, रेल्वे रिजर्वेशन, मोबाइल एवं गैस सब्सिडी लेने जैसे कामों में अधिकृत दस्तावेज होगा।