सूने घर का कुंदा चोरों ने तोड़ा
सूने घर का कुंदा चोरों ने तोड़ा
हरदा: शहरके बीचोंबीच एलआईजी कॉलोनी में एक सूने घर का कुंदा तोड़कर चोर घुस गए और पूरा सामान बिखेर कर जेवर ले गए। कितने जेवरों की चोरी हुई यह बुधवार की सुबह घर मालकिन के आने पर पता चलेगा। सिटी पुलिस ने मंगलवार की रात घटनास्थल देखकर रिपोर्ट लिख ली है।
छीपानेर में किराने की दुकान चलाने वाले चंपालाल जैन ने भास्कर को बताया कि उनका घर हरदा की एलआईजी कॉलोनी में भी है। घर में ताला डालकर सभी लोग छीपानेर गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम जब वे हरदा आए तो घर का कुंदा टूटा हुआ मिला। ताला अपनी जगह लगा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा जो पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि चोर क्या ले गए हैं। सुबह घर मालकिन के आने पर पता चल पाएगा। दूसरी आेर फरियादी जैन ने बताया कि घर में सोने के जेवर रखे हुए थे जिसमें दो-तीन अंगूठी, मंगलसूत्र कान की झुमकियां थीं।