छात्रों ने जल संरक्षण का संदेश दिया
छीपाबड़ : ग्रामपंचायत मुहालकलां में मंगलवार को शासकीय प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने जल संरक्षण जागरूकता को लेकर गांव में निकाली रैली। छात्र-छात्राएं बैनर लेकर, नारे लगाते चल रहे थे। रैली गांव की प्रमुख गलियों से होकर वापस स्कूल में पहुंची। कार्यक्रम समर्पण जन कल्याण समिति भोपाल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हरदा की ओर से रखा गया।