पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहर में दो घंटे गुल रही िबजली

दोपहर में दो घंटे गुल रही िबजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िटमरनी : नगरमें बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा। नगर निकाय चुनाव होने के बाद अब कभी भी बिजली आने-जाने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को दोपहर12 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। नगर के कुछ हिस्सों में यह स्थिति बनी रही। बताते हैं कि रहटगांव रोड पर लाइन में अचानक फाल्ट होने से यह समस्या उत्पन्न हुई। सोमवार को भी शाम के समय दो-तीन बार बिजली के आने-जाने का दौर चला था। वार्ड 14 के निवासी विलास उइके, विनोद धुर्वे तथा राहुल गौर ने कहा कि कंपनी की मनमानी के कारण समस्या बढ़ रही है। वोल्टेज में कमी के कारण हमारे विद्युत उपकरण खराब हो जाते हैं। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले में अटल ज्योति मिशन लागू होने के बाद सरकार ने चौबीस घंटे बिजली देने का वादा किया है, लेकिन स्थिति में जरा भी बदलाव आता नहीं दिखाई दे रहा।