गुरु ओशो जन्मोत्सव कल से
हंिडया : गुरुओशो जन्मोत्सव कार्यक्रम खेड़ीनीमा गांव स्थित ओशो साधना केंद्र, ओशोपुरम में 11 दिसंबर से शुरू होगा। इस अवसर पर सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ओशो अनुज ओशो शैलेंद्र मुरथल हरियाणा के सानिध्य में सभी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में ओशो प्रशांत पटना, सचिदानंद अलीगढ़, आचार्य योगी सागर, आचार्य धर्म दीप्ति सागर आचार्य संतोष भारती हरदा आदि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान 15 दिसंबर को राम नाम की लूट विषय पर विशेष प्रवचन होंगे।