पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी मार्ग की हालत खराब

मंडी मार्ग की हालत खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटमेरी स्कूल से जोशी कॉलोनी मार्ग तक मंडी सड़क की हालत खस्ताहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी और बड़े-बड़े पत्थरों के कारण लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।

बारिश के मौसम में सेंटमेरी से जोशी कॉलोनी मार्ग तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे और बोल्डर के कारण यहां से निकलने के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। जोशी कॉलोनी के शुभम ठाकुर ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी सेंटमेरी स्कूल छूटने के दौरान होती है। स्कूल की भीड़, लोडेड वाहनों के निकलने से खतरे की आशंका रहती है। मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर बाहर गए हैं। सालों से यह मार्ग ऐसा ही है। मार्ग निर्माण को लेकर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। छीपानेर रोड पर रहने वाले दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि अक्सर इसी मार्ग से आना जाना करते हैं। पत्थरों के कारण निकलने में परेशानी होती है। दो पहिया वाहनों से कई बार यहां से निकलने के दौरान हादसे की स्थिति भी बन जाती है।