नवरात्रि में होंगे कार्यक्रम
हरदा. हरसाल की तरह इस साल भी गोलापुर के गोसाई मंदिर में श्री रामचरित मानस के 108 पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 25 सितंबर गुरूवार को घट स्थापना की जाएगी। 2 अक्टूबर को अष्टमी हवन तथा 3 अक्टूबर शुक्रवार को रामायण पाठ हवन किया जाएगा। नवयुवक मंडल गोलापुरा के तत्वावधान में किए जा रहे धार्मिक आयोजन में शहरवासियों को शामिल होने की बात कही गई है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार सुबह से रात्रि तक पाठ कर सकते हैं।