पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को नहीं मिल रही बीमा राशि

किसानों को नहीं मिल रही बीमा राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा. सोयाबीनकी बीमा राशि किसानों के खाते में तो गई लेकिन लगातार शिकायतें भी रही है। वहीं सहकारी बैंकों द्वारा किसानों को बीमा राशि नहीं दी जा रही है। जो बीमा राशि आई है उसे किसानों के केसीसी खाते में ही जमा किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से चर्चा की।

किसान संघ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन राठौर ने बताया कि अधिकारी ने साफ शब्दों में जबाव दिया कि बैंक को नकद राशि जमा करने के आदेश नहीं हैं। राशि किसानों के खातों में जमा करना है। इस संबंध में जब उन्होंने पूछा कि किसानों का कर्ज काटने के बाद बचने वाली राशि किसानों को दी जाना चाहिए। लेकिन इसके बाद भी किसानों को राशि नहीं दी जा रही है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। समस्या का जल्द निदान नहीं किया गया तो बीमा राशि में अनियमितता को लेकर भारतीय किसान संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।