पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडाल में देवीजी के लिए लगाया एअर कंडीशनर

पंडाल में देवीजी के लिए लगाया एअर कंडीशनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमा चौक पर देवी पंडाल में एअर कंडीशनर लगाया गया है। देवी पंडाल को गुजरात के कष्टभंजन मंदिर का रूप दिया गया है। पंडाल में सफोकेशन को दूर करने के लिए दो एअर कंडीशनर और पंखे सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है।

पिछले पचास सालों से राजमा चौक पर देवीजी की स्थापना होती रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी पंडाल को मंदिर के भव्य स्वरूप में बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बताया कि पंडाल को कष्टभंजन मंदिर का रूप दिया गया है। पंडाल में सफोकेशन ना हो इसके लिए समिति ने दो एअर कंडीशनर लगाए हैं जिससे वातावरण ठंडक बनी रहे। उन्होंने बताया कि गुजरात के सारंगपुर में यह मंदिर बना हुआ है। इसके पीछे मान्यता है कि हनुमानजी ने पनौती राक्षसी का वध किया था। इसके बाद गोपालदास महाराज ने कष्टभंजन मंदिर की स्थापना की थी। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर में दर्शन करने से मनुष्य के सारे रोग दूर हो जाते हैं। क्षेत्र में भी पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक आपदा से किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में कष्टभंजन मंदिर का स्वरूप देने के पीछे क्षेत्र में खुशहाली की कामना करना है।