मारपीट के बाद हुई व्यक्ति की मौत
हंडिया. रामपुरानिवासी एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह तीन दिन पहले घायल हालत में घर आया था। परिजनों के अनुसार हरदा से गांव लौटते वक्त रास्ते में किसी के साथ विवाद और मारपीट के चलते व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों ने हंडिया थाने में रिपोर्ट लिखाई है। थाना प्रभारी मायासिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक गोकुल पिता मांगीलाल, 50 साल, निवासी रामपुरा, तीन दिन पहले किसी काम से हरदा गया था। लौटते समय जोगा जाने वाली बस से वह साल्याखेड़ी में उतरा। इसके बाद पैदल अपने गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में गांव के एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। बात मारपीट पर गई और गोकुल की पिटाई की गई। घायल हालत में वह घर पहुंचा। तीन दिनों बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हंडिया थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों के बयान लिए।
जिसमेंबताया गया कि गोकुल के साथ रास्ते में मारपीट की गई थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव पीएम के लिए हरदा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला कायम कर जांच में लिया जाएगा।