छीपाबड़ दंगे के आरोपी को भेजा जेल
खिरकिया. पुलिसने छीपाबड़ में एक साल पहले हुए दंगे के प्रमुख आरोपी सुरेंद्रसिंह उर्फ टाइगर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई मोहन पटेल ने बताया कि हरदा एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए ऑल इंडिया मैसेज किया था। इसके बाद राजस्थान पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया। टाइगर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे छीपाबड़ दंगे से संबंधित 11 मामलों में जेल भेज दिया गया।