- Hindi News
- डॉक्टर नहीं आए, नर्स और दाई ने कराई डिलेवरी
डॉक्टर नहीं आए, नर्स और दाई ने कराई डिलेवरी
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। महिला डॉक्टर के नहीं आने के कारण नवजात की जान पर बन आई है। डॉक्टर की अनुपस्थिति में अस्पताल की नर्सों और दाईयों ने डिलेवरी कराई है। लापरवाही के कारण नवजात की हालत को देखते हुए जिला अस्प्ताल से इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है। गोलापुरा निवासी सतीश शर्मा की प|ी कीर्ति को प्रसव पीड़ा होने के दौरान शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दो बजे जिला अस्प्ताल में भर्ती किया गया। डिलेवरी के लिए महिला के परिजन परेशान होते रहे। दोपहर में कई बार डॉक्टर से संपर्क किया गया लेकिन इसके बाद भी डिलेवरी के लिए महिला डॉक्टर अस्पताल में नहीं पहुंची। इसके चलते महिला की हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने जैसे-तैसे डिलेवरी कराई। महिला के रिश्तेदार धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे ने पेट में ही मल कर दिया था। इससे इंफेक्शन का खतरा बन गया। डिलेवरी के तुरंत बाद बच्चे को एसएनसीयू में लाया गया। यहां हालत देखते हुए भोपाल रैफर किया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर मनीष शर्मा को भी महिला के परिजनों ने मामले से अवगत कराया।