स्वच्छ भारत अभियान, आज होगी सफाई
हरदा. जिलेको साफ-सुथरा बनाने स्वच्छ भारत अभियान मप्र को लागू हो रहा है। 19 अक्टूबर तक स्वच्छ मप्र के निर्माण के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इसमें स्वैच्छिक संस्थाएं, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केंद्र जैसी अन्य संस्थाओं को भी जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। 28 सितंबर को जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों एवं बाजारों की सफाई का काम चलेगा। अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।