- Hindi News
- किसानों ने कहा सरकार समर्थन मूल्य से गेहूं खरीदी करने पर से बोनस दे
किसानों ने कहा- सरकार समर्थन मूल्य से गेहूं खरीदी करने पर से बोनस दे
{मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया
सिटीरिपोर्टर|हरदा
भारतीयकिसान संघ जिला इकाई ने गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसानों को बोनस देने की मांग की है। संघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया।
संगठन के जिला संयोजक भगवानदास गौर ने बताया कि किसानों की समस्याओं से प्रशासन सरकार को अवगत कराया जा रहा है। संघ ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पर प्रदेश सरकार पूर्व की तरह 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मांगा है।
संघ की मांग है कि वर्तमान में गेहूं की सिंचाई हेतु टेल क्षेत्रों में तत्काल नहरों में पानी पहुंचाया जाए। बालागांव की माईनर में पिछले एक माह से टेल पर पानी नहीं पहुंचा इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर को की गई।
िजला प्रशासन से गर्मी में मूंग की फसल लेने नहरों में पानी देने को कहा गया। गंजाल मोरन परियोजना शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई गई।
हरदा जिले में कृषि महाविधालय खोलने पर चर्चा की। माचक नहर पर खिरकिया रेलवे क्रासिंग का पुल निर्माण कराने को कहा गया। सिराली नगर में मेनरोड बाजार का अतिक्रमण हटाने तथा गांवों की बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की।
संघ ने वर्ष 2013-14 में खराब हुई सोयाबीन एवं गेहूं फसल की राहत राशि से वंचित किसानों की सुध लेने को कहा।