- Hindi News
- व्यवसायियों को दिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
व्यवसायियों को दिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
हरदा| बैंकों,एटीएम और सराफा बाजार में जाकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने शहर में सुबह से दोपहर तक निरीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था बनाने के लिए बैंकों के अधिकारियों और सराफा व्यवसायियों को निर्देश दिए हैं।
पिछले दो दिनों से पुलिस शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। शनिवार को भी पुलिस बैंकों और विभिन्न एटीएम में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी। पुलिस अधिकारियों ने बैंकों में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस सराफा बाजार पहुंची। सराफा व्यवसायियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि दुकानों में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा की जबावदारी भी व्यवसाईयों की है। ऐसे में वे सुरक्षा के साधनों का उपयोग करें।