पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोशी को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

जोशी को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक होशंगाबाद की हरदा शाखा में पौने तीन करोड़ रुपए के गबन के मामले में आरोपी बैंक प्रबंधक सुदर्शन जोशी की पुलिस रिमांड के दो दिन पूरे हो रहे हैं। पुलिस आरोपी को 8 फरवरी को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। इसी मामले में आरोपी बनाए गए सहायक लेखापाल हेमंत व्यास को भी कोर्ट लाया जाएगा।

कोर्ट में पेश करने के पहले हरदा सिटी थाने में शनिवार रात तक आरोपियों से पूछताछ चलती रही। एसपी प्रेमबाबू शर्मा ने भास्कर को बताया कि अभी एक कार बरामद की गई है जिसका उपयोग जोशी को लाने में किया गया था। लेकिन उस कार का सुराग नहीं मिला है जिसमें जोशी चार बाेराें में नोट भरकर थाने लाया था। उल्लेखनीय है कि विगत 22 जनवरी को सहकारी बैंक की शाखा में जांच के दौरान लॉकर्स से पौने तीन करोड़ रुपए का गबन पाया गया था। बैंक में केस रखने की लिमिट 60 लाख रुपए होने के बावजूद करोड़ों रुपए का केस रखा जा रहा था। यह मामला उजागर होते ही आरोपी बने बैंक प्रबंधक सुदर्शन जोशी कैशियर भावना काले रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। पुलिस ने जब दबाव बनाया तो बैंक प्रबंधक जोशी दो फरवरी को चार बोरों में पौने तीन करेाड़ रुपए लेकर हरदा थाने सरेंडर करने गया। अभी कैशियर काले की गिरफ्तारी से पुलिस ने इनकार किया है।