अध्यापकों की पदोन्नति की मांग की
हरदा| राज्यअध्यापक संघ एवं मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका में सीएमओ को ज्ञापन देकर नगरीय क्षेत्र में अध्यापकों की शीघ्र पदोन्नति की मांग की। इस पर सीएमओ ने बताया, अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर पदाेन्नति के पदांे की संख्या तथा नए एवं पुराने पदों की जानकारी मांगी गई है। यह सूची मिलते ही पदोन्नति कर दी जाएगी। जिला सचिव रामनिवास जाट ने बताया कि जिला पंचायत से की जा रही पदोन्नति में रिक्त पदों के विरुद्ध डेढ़ गुना अध्यापकों की सीअार एवं काउंसलिंग में बुलाने की मंाग संघ ने की जिस पर डीईओ ने आदेश कर दिए हैं।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय सचिव हरगाेविंद दुबे, मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष मजीद खान, राज्य अध्यापक संघ के जिला सचिव रामनिवास जाट, ओपी वर्मा,अनिल शुक्ला शामिल थे।