- Hindi News
- युवक ने खुद पर डाला केरोसिन, टप्पर पर चढ़ा
युवक ने खुद पर डाला केरोसिन, टप्पर पर चढ़ा
इंदौररोड पर शनिवार की दोपहर सरकारी रास्ते से दो मकानों का अितक्रमण हटाने पहुंचा। पहले तो घर की महिलाआंे का विरोध सहना पड़ा। राशन दुकान से लौटे परिवार के 26 वर्षीय युवक जीवन लाल ने घर के सामने भीड़ देखी। मकान टूटता देख कुप्पी से खुद पर पांच लीटर केरोसिन उड़ेल लिया और माचिस लेकर घर के टप्पर पर खड़ा हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे 15 मिनट तक मनाते रहे। हरदा खुर्द में ही मकान बनाने दूसरी जगह देने के आश्वासन पर युवक माना और नीचे उतर आया। फिल्मी स्टाइल में यह ड्रामा लगभग 15 मिनट तक चला। तहसीलदार का कहना है कि सरकारी रास्ता अतिक्रमण से मुक्त होकर सीधा इंदौर रोड और छीपानेर रोड से जुड़ जाएगा।