पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का संचलन

आज निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का संचलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{तहसील केंद्रों से हिस्सा लेने आएंगे स्वयं सेवक, संचलन का मार्ग तय किया

सिटीरिपोर्टर|हरदा

राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ का आज रविवार को गुणात्मक संचलन निकाला जाएगा। आरएसएस द्वारा जिले में पहली बार गुणात्मक संचलन निकाला जाएगा। इस संचलन में समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख सत्यनारायण दोगने ने बताया कि हरदा नगर में आज रविवार को जिले का गुणात्मक संचलन किया जाएगा। संचलन में जिले के सभी तहसील केंद्रों से स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे। गुणात्मक संचलन का मार्ग तय किया गया है।

संचलन रविवार 4 बजे संत रविदास चौराहे से शुरू होगा। 4 बजकर 2 मिनट पर खेड़ीपुरा चौक, 4 बजकर 6 मिनट पर नार्मदीय धर्मशाला, 4 बजकर 9 मिनट पर घंटाघर, 4 बजकर 13 मिनट पर चांडक चौराहा, 4 बजकर 16 मिनट नारायण टॉकीज, 4 बजकर 19 मिनट अंबेडकर चौक, 4 बजकर 21 मिनट नई सब्जी मंडी, 4 बजकर 26 मिनट प्रताप टॉकीज, 4 बजकर 29 मिनट टांक चौराहा और 4 बजकर 30 मिनट को मिडिल स्कूल पहुंचेगा। यहां गुणात्मक संचलन का समापन होगा।