यह था मामला
हरदा खुर्द में इंदौर रोड से लगे सरकारी रास्ते पर एक ही परिवार कन्हैयालाल श्रवण जीवनलाल दंगल सिंह के दो कच्चे मकान वर्षो से बने हुए हैं। प्रशासन इस अतिक्रमण को हटाने लगतार तीन साल से नोटिस दे रहा था। हरदा तहसीलदार बैद्यनाथ वासनिक ने बताया, इन मकानों के कारण सरकारी रास्ते पर आवागमन बाधित था। शनिवार को पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। मकान हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो जीवन केरोसिन डालकर खुद को जलाने पर आमादा हो गया। तहसीलदार ने कहा, हमने दोनों परिवारों को हरदा खुर्द में 30 वाय 30 फीट की जगह देने को कहा है। यह जगह दिखा भी दी गई। बहरहाल, प्रशासन दो ट्रालियों में कुछ सामान भरकर लौट गया।
लेकिन शाम को जीवन ने बताया, प्रशासन ने जो जमीन दिखाई उस पर पहले से ही किसी का कब्जा है। और कब्जाधारी उसे धमकाने गया। जीवन को कुछ दिनों की मोहलत और मिल गई।