वाहन चालकों से 7 हजार वसूले
हरदा| ट्रैफिकपुलिस ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यहां से निकलने वाले दो और चार पहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। ट्रैफिक इंचार्ज नितेश वाइकर ने बताया कि 56 वाहन चालकों से अभियान के दौरान 7 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया है।