गजानन महाराज का प्रकट दिवस 10 को
हरदा| गजाननमहाराज का दो दिवसीय 137वां प्रकट दिवस 10 फरवरी से मनाया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे गढ़ीपुरा के गजानन मंदिर से चल समाराेह निकाला जाएगा। बुधवार को सुबह 9 बजे अिभषेक होगा। आरती 11 बजे से होगी। भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यह आयोजन गजानन महाराज मंदिर ट्रस्ट कर रहा है।