- Hindi News
- नयापुरा स्कूल में नहीं हो रही गणित की पढ़ाई
नयापुरा स्कूल में नहीं हो रही गणित की पढ़ाई
स्कूल में 243 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं
एजुकेशनरिपोर्टर|हरदा
शिक्षणसत्र बीतने पर गया है लेकिन नयापुरा गांव के मिडिल स्कूल में गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विषय शिक्षकों के नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
नयापुरा गांव के मिडिल स्कूल में 6 से 8वीं तक करीब 243 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो ही शिक्षक पदस्थ है। खास बात तो यह है कि यहां गणित और विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। जानकारी के मुताबिक गणित विषय पढ़ाने के लिए यहां पदस्थ किए गए संविदा शिक्षक बसंत वर्मा को अगस्त माह में सिगोन में अटैच कर दिया गया था। जबकि विज्ञान विषय के लिए यहां कविता राय है लेकिन पचमढ़ी में बीएड करने के कारण ये स्कूल नहीं पा रही है। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई के लिए दो अतिथि शिक्षक लगाए गए हैं लेकिन वे अंग्रेजी और हिंदी विषय पढ़ाते हैं। इस स्थिति में यहां पदस्थ दो शिक्षक जैसे तैसे बच्चों को पढ़ाई करवा रहे हैं। स्कूल में प्रधानपाठक केसी मुंडे ने बताया कि स्कूल में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।