पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियो कांफ्रेंस करके जुटा दिए 158 मतदान दल

वीडियो कांफ्रेंस करके जुटा दिए 158 मतदान दल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| नर्मदापुरमसंभाग के कमिश्नर वीके बाथम ने शनिवार को हरदा जिले में शेष रही पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने 190 मतदान दलों की अतिरिक्त मांग की। हरदा कलेक्टर की मांग पर कमिश्नर बाथम ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होशंगाबाद और बैतूल कलेक्टर से हरदा जिले में अधिकारियों/कर्मचारियों की कमी बताते हुए मतदान दल भिजवाने का आग्रह किया। इस पर होशंगाबाद कलेक्टर ने 100 दल मय बसों के होशंगाबाद से देने की व्यवस्था करने की बात कही।













इसी तरह बैतूल कलेक्टर ने 58 दल बैतूल से भिजवाने एवं 20 बसें दल के साथ रवाना करने की हामी भरी।