पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से देरी से हुआ जलप्रदाय
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से देरी से हुआ जलप्रदाय
भास्कर संवाददाता | हरदा
तवा कॉलोनी में विश्नोई समाज की धर्मशाला के पास नपा की जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कुछ क्षेत्रों में देरी से पानी सप्लाई हुई। जिससे लोग परेशान हुए।
तवा कॉलोनी के पास नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जेसीबी से कार्य होने के कारण यहां से निकली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके बाद नपा कर्मचारियों ने सुधार कार्य किया। नपाकर्मियों ने बताया पाइपलाइन को सुधारने का काम शाम तक चला। लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नेहरू स्टेडियम और बस स्टैंड क्षेत्र में सप्लाई देरी से हुई। जिससे लोगों को परेशानी हुई।