पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराया मांगने गए मकान मालिक को पीटा

किराया मांगने गए मकान मालिक को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देर रात चौबे कॉलोनी में किरायेदारों ने की मारपीट

हरदा | देर रात किराए के पैसे मांगने गए मकान मालिक से किराएदारों का विवाद हो गया। तीन किराएदारों ने मकान मालिक की पिटाई कर दी। घटना मंगलवार रात सवा 11 बजे की है। पुलिस ने शिकायत के बाद किराएदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया चौबे कॉलोनी में मंगलवार रात सवा 11 बजे मकान मालिक और किराएदारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया 3 किराएदारों ने मकान मालिक की पिटाई कर दी। पिटाई चौबे कॉलोनी के रहने वाले मोहनराम पिता काशीराम (58) की की है। वह कृषि विभाग में कार्यरत हैं। विवाद के बाद तीनों किराएदार उदित जोशी, विशाल जोशी और दीपक गोयल ने मकान मालिक को पीट दिया। शिकायतकर्ता ने बताया पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शिकायत के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 व 34 में प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...