पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृमिनाशक दवा खाने से छात्रा बेहोश

कृमिनाशक दवा खाने से छात्रा बेहोश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती ताहिरा कुरैशी।

भास्कर संवाददाता | हरदा

राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के शुभारंभ पर एक स्कूली छात्रा की कृमिनाशक दवा खाने से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल छात्रा की तबीयत बेहतर है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने कृमि संक्रमण से बचाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर स्कूली बच्चों को दवा का सेवन करवाया। इसके लिए मिडिल स्कूल मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे गर्ल्स स्कूल में कृमिनाशक दवा का सेवन करने के दौरान स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा ताहिरा कुरैशी (13) की तबीयत बिगड़ गई। ताहिरा को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। स्कूल के शिक्षक तुरंत बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक एक अन्य छात्रा की भी दवा खाने से तबीयत खराब हो गई। जिसे भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

बालिका के पिता खेड़ीपुरा निवासी राजिम कुरैशी ने बताया कृमिनाशक दिवस के दौरान दवा का सेवन करने से बालिका की तबीयत खराब हो गई थी। बालिका को चक्कर और बेहोशी आने पर इलाज के लिए शिक्षक अस्पताल ले गए थे। स्कूल से सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। बालिका की तबीयत बेहतर है। शाम को अस्पताल से बालिका को छुट्‌टी कर दी गई।

70 फीसदी बच्चों को खिलाई दवा

कृमि के संक्रमण से बचाए जाने के लिए प्राथमिक, माध्यमिक, हायर और हाईस्कूल के बच्चों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल गोली खिलाई। 1 लाख 59 हजार बच्चों को दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से करीब 70 फीसदी बच्चों को ही दवा दी जा सकी। यह अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी व प्रदेश मंत्री अनिल वैद्य बतौर अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बच्चों को दवा दी
कृमि संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन करवाया गया है। 70 फीसदी बच्चों को यह दवा दी गई है। गोली के सेवन से एक बालिका की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाने की सूचना मिली थी। केके नागवंशी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी

खबरें और भी हैं...