पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान बचाओ वाहन रैली 15 को, गांव गांव कर रहे संपर्क

किसान बचाओ वाहन रैली 15 को, गांव-गांव कर रहे संपर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों की मांगों को लेकर आम किसान यूनियन द्वारा कृषि उपज मंडी में अनिश्चतकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान 15 फरवरी को किसान बचाओ वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हों, इसके लिए यूनियन द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।

गर्मी में मूंग की फसल के लिए नहर में पानी छोड़े जाने, गेहूं खरीदी पर बोनस दिए जाने सहित किसानों की समस्याओं को लेकर बीते दो दिनों से आम किसान यूनियन द्वारा कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में जिलेभर के किसान शामिल हो रहे हैं। आम किसान यूनियन के सदस्यों ने बताया शासन ने जिले को सूखा घोषित किया है। लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया किसानों को आंदोलन से जोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है। जल उपभोक्ता संथा अध्यक्षों, सहकारी समिति, ग्राम पंचायत सरपंचों से भी चर्चा की जा रही है। गांव-गांव में संपर्क किया जा रहा है। 15 फरवरी सोमवार दोपहर 12 बजे नार्मदीय धर्मशाला से किसान बचाओ वाहन रैली निकाली जाएगी। तेजाजी चौक पर आमसभा की जाएगी। वाहन रैली में बड़ी संख्या में जिले भर के किसानों के शामिल होने की संभावना है।

ये हैं मांगें
ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाए।

गेहूं खरीदी पर 500 रुपए बोनस दिया जाए।

गेहूं खरीदी व्यवस्था में किया गया परिवर्तन तुरंत निरस्त किया जाए।

फसल बीमा की राशि तुरंत उपलब्ध करवाई जाए।

सूखा प्रभावित जिले को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

मांगों को लेकर आम किसान यूनियन द्वारा दिया जा रहा धरना।

खबरें और भी हैं...