बालकों के संरक्षण पर हुआ प्रशिक्षण
बालकों के संरक्षण पर हुआ प्रशिक्षण
हरदा| स्थानीय शासकीय कन्या शाला में बुधवार को समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विषय पर प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश विश्नोई, सदस्य राजेश वर्मा, जिला श्रम अधिकारी केएस मुजालदा, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अर्चना दीक्षित, प्रो. प्रभा सोनी एवं संस्था के प्राचार्य सुरेशचंद्र सोनी मौजूद थे। इस दौरान लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी। योजना में बालिकाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को बाल श्रम अधिनियम के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया एवं सचेत रहने के उपाय बताए।