विधायक का आश्वासन कहा विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
मांगों को लेकर रोजगार सहायक द्वारा की जा रही सात दिवसीय हड़ताल के तीसरे दिन विधायक ने समर्थन दिया है। विधायक ने कर्मचारियों को विधानसभा सत्र के दौरान मामला उठाने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर मौजूद थे। नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर जिले के रोजगार सहायकों द्वारा हड़ताल की जा रही है। सात दिवसीय हड़ताल के तीसरे दिन धरना स्थल वीर तेताजी चौक पर जिलेभर से करीब 200 रोजगार सहायक पहुंचे।
बुधवार दाेपहर को विधायक आरके दोगने ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया है। विधायक दोगने ने कर्मचारियों को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के सामने मुद्दा उठाए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा मनरेगा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अल्प मानदेय पर कार्य करने को विवश किया जा रहा है। मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष विश्नोई ने बताया बुधवार को मप्र अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष माजिद खान ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया है। बुधवार को सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया जाएगा।
हरदा। रोजगार सहायकों ने सोमवार से तेजाजी चौक पर हड़ताल शुरू की।