पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार छोड़ दो, आज हेलमेट खरीद लेंगे

इस बार छोड़ दो, आज हेलमेट खरीद लेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस नेे चलाया वाहन चैकिंग के लिए अभियान

भास्कर संवादादाता| करताना

पुलिस ने बुधवार को स्थानीय चौकी के सामने वाहनों की चैकिंग के लिए अभियान चलाया। इसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस के निशाने पर रहे। चौकी पुलिस द्वारा चैकिंग किए जाने पर वाहन चालक आश्चर्यचकित रूप से कहने लगे अरे...आज तो चौकी में भी वाहन चैकिंग हो रही है। पकड़ाने वाले वाहन चालक पुलिस से गुहार लगाते रहे कि उन्हें इस बार छोड़ दें आज ही हरदा पहुंचकर हेलमेट खरीद लेंगे। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले सात चालकों के चालान बनाए। उनसे 1750 रुपए जुर्माना वसूला।

करताना में बाइक चालक चालानी कार्रवाई से बचने के लिए खेतों के रास्ते से निकले। कई वाहन चालक ने पुलिस के समाने कह दिया उन्हें नहीं पता था चौकी में भी वाहनों की चैकिंग के लिए अभियान चलता है। कुछ वाहन चालक बाइक छ़ुड़वाने के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए। पुलिस ने हेलमेट के अलावा लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजात भी चैक किए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की समझाइश भी दी। चौकी प्रभारी रवींद्र पाराशर ने बताया कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट पहने हुए 7 बाइक चालकों के चालान काटे। इसमें 1750 रुपए जुर्माना वसूला।

--------

खबरें और भी हैं...