पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को समझाया सेवा करेंगे तो व्यक्तित्व का विकास होगा

बच्चों को समझाया सेवा करेंगे तो व्यक्तित्व का विकास होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रासेयो से सीखने को मिलता है सामाजिक दायित्व

{रासेयो के स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों समाजसेवा के बारे में बताया

नगरसंवाददाता| हरदा

विद्यार्थियोंको समाजसेवा से जोड़कर उनका व्यक्तित्व विकास करने के लिए ही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 45 साल पहले की गई थी। सेवा कार्यों से ही व्यक्तित्व में निखार आता है। यह उद्गार मार्डन पब्लिक स्कूल में बुधवार को वक्ताओं ने व्यक्त किए। स्कूल में बच्चों के लिखे सद्भावना के नारों और पर्यावरण संरक्षण के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र इकाई के इस कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक सुनील पाल, कवि उमेश विश्नोई मौजूद थे। अध्यक्षता सुनीता झिंझोरे ने की। सभी ने शिविरों के अनुभव और लघु कहानियां सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। एनएसएस के इतिहास के बारे में कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर विश्नोई ने बताया। आभार पारूल काशिव ने माना।

मैंनहीं आप वाक्य को अपनाएं

एलबीएसकॉलेज में रासेयो के कार्यक्रम में जिला कोर्ट के वकील शेख मुईन ने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति सेवाभाव, त्याग विनम्रता का भाव रखते हुए व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने की बात कही। वे बोले मैं नहीं आप ऐसा सूत्र वाक्य है जो हमें विन्रम बनाता है। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजीव खरे ने कहा, समाज में सेवा का काम करने से कुछ कुछ शिक्षा जरूर मिलती है।

इस मौके पर उप प्राचार्य संजय भार्गव, कार्यक्रम अधिकारी जगदीश गौर, पूजा मौर्य, दल नायक सुदीप हरसौरा, रेड रिबन क्लब अध्यक्ष जमीर अहमद सहित सदस्य मौजूद थे। संचालन रितेश गौर ऐश्वर्या मिश्रा ने किया।

हरदा. रासेयो के स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया।