पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने कहा पदोन्नति प्रक्रिया सरल बनाएं

संघ ने कहा- पदोन्नति प्रक्रिया सरल बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रशिक्षक संघ ने माध्यमिक संवर्ग के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए 18 सूत्रीय मांग पत्र सोमवार को कलेक्टोरेट में जाकर दिया। मांगों में स्वायत्त माध्यमिक शिक्षा आयोग का गठन केंद्र एवं राज्य स्तर पर किए जाने, केंद्रीय शिक्षकों के समान छठे वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर सभी राज्यों को देय भत्ते समान रूप से दिए जाने, वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने, पुरानी पेंशन योजना 2004 से ही शुरू किए जाने, रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति किए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन का पालन किए जाने, पूरे देश में सेवानिवृत्त की आयु एक समान 65 समान किए जाने, पदोन्नति प्रक्रिया को सरल बनाए जाने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान मप्र शिक्षक संघ के जीएस पवार, भगवान सिंह तोमर, एसके आचार्य, बीएन शर्मा के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद थे।