पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्वाला देवी मंदिर में चार दिनी धार्मिक उत्सव आज से

ज्वाला देवी मंदिर में चार दिनी धार्मिक उत्सव आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वाला देवी मंदिर में चार दिनी धार्मिक उत्सव आज से

हरदा |
कलेक्टोरेट के पास शर्मा काॅलोनी में स्थित मां ज्वाला देवी के मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में अनेक कार्यक्रम होंगे। समिति से जुड़े रतिलाल मालवीय ने बताया बुधवार सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ होगा। गुरुवार को रात 10 बजे से तारा रानी की कथा एवं देवी जागरण होगा। 12 फरवरी को सुबह 10 बजे रुद्र अभिषेक होगा। इसके बाद ओम नम:शिवाय का जाप होगा। शनिवार को सुबह 5 बजे ज्वाला देवी का अभिषेक होगा। इसके बाद पूजन, हवन का कार्यक्रम होगा। सुबह 9 बजे से मां की गोद भराई होगी। सुबह 11 बजे देवी को 56 भोग लगेगा। साढ़े 11 बजे महाआरती के बाद कन्या भोजन एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा।

खबरें और भी हैं...