पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेत से भरा डंपर पलटा, 13 घंटे गुल रही बिजली

रेत से भरा डंपर पलटा, 13 घंटे गुल रही बिजली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा | सोमवार रात को रेत से भरा एक डंपर पलट गया। इससे बिजली खंभा टूट गया। खंभे के टूटने से क्षेत्र के करीब 40 मकानों की 13 घंटे बिजली गुल रही। छीपानेर नाके के पास सोमवार रात 12 बजे रेत से भरा एक डंपर पलट गया। डंपर रेत की सप्लाई के लिए आ रहा था। इसी दौरान बीच सड़क में पानी की पाइप लाइन डलने का काम चल रहा था। इसके चलते डंपर मेन रोड से न गुजरते हुए इंडस्ट्री एरिए की ओर मुड़ी। इसी दौरान नाली को क्रास करते वक्त उसमें गड्ढा हो गया। इससे ट्रक पलट गया। ट्रक एमपी-12 एच-0352 है। टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इस कारण क्षेत्र की बिजली चली गई। घटना के बाद बिजली विभाग के सहायक यंत्री प्रतीक साहू मंगलवार सुबह 10.30 बजे घटनास्थल पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया डंपर के पलटने से नुकसान हुआ। इसके लिए कार्रवाई की जाएगी। डंपर मालिक से नुकसान के करीब 10 हजार डंपर मालिक से वसूलेंगे।

ट्रक पलटने से बिजली गुल रही।

खबरें और भी हैं...