मरीज को साथ लेकर आए परिजनों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
हरदा | केलनपुर निवासी 25 वर्षीय युवक के आॅपरेशन के लिए परिजनों ने इलाज के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है। लिखित आवेदन देने के बाद अधिकारियों ने सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। केलनपुर निवासी रामबाबू के ऑपरेशन के लिए परिवार के लोग मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां दिए आवेदन में बताया कि जुलाई माह में रामबाबू की आंतों का ऑपरेशन करवाया था। अब दोबारा ऑपरेशन होना है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से इलाज करवाना संभव नहीं हो पा रहा है। पीड़ित के भाई अशोक ने बताया सरकारी योजना से मदद मिल जाए तो इलाज करवाना आसान हो जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से सहायता राशि दिए जाने की गुहार लगाई है।