हरदा | ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भी चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई अंबेडकर चौक और मंडी क्षेत्र में की गई। इस दौरान बिना नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और हेलमेट को लेकर चालान बनाए गए। कार्रवाई में पुलिस ने 11 चालान बनाकर चालकों से सवा पांच हजार रुपए वसूले।